Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra१५ मिनट पहले

#सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के कोटा गांव के बालू टोला में

#सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के कोटा गांव के बालू टोला में

#सोनभद्र के ओबरा तहसील क्षेत्र के कोटा गांव के बालू टोला में पिछले 17 दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप है। 13 मई को आई आंधी में ट्रांसफार्मर और तीन बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके बाद से 25 से 30 उपभोक्ता अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है। हालांकि नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर मौके पर पहुंच चुका है, लेकिन क्षतिग्रस्त पोल नहीं बदले जाने के कारण अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। नाराज ग्रामीणों ने जवारीडाड सब स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो उनका आंदोलन और उग्र होगा।

0 likes
0 comments1 shares