समाधान नहीं तो लखनऊ में डेरा डालेंगे शिक्षामित्र 28 सितंबर से सभी
समाधान नहीं तो लखनऊ में डेरा डालेंगे शिक्षामित्र 28 सितंबर से सभी जिलों में महा-आंदोलन का ऐलान_* *_स्थायीकरण से लेकर 12 माह मानदेय तक, 7 मांगों को लेकर सड़क पर उतरेंगे शिक्षामित्र_* सुल्तानपुर-उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का शंखनाद कर दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष वृजेश पाण्डेय के अनुसार 28 सितंबर 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और अगर सरकार ने मांगों पर समाधान नहीं किया तो शिक्षामित्र लखनऊ में डेरा डालने को मजबूर होंगे।संघ अध्यक्ष नें बताया कि शिक्षा मित्रों की सात प्रमुख मांगें स्पष्ट हैं जिनमें स्थायीकरण, विभागीय टीईटी में शामिल करना, शिक्षक भर्ती में आरक्षण देना, मूल विद्यालय वापसी, महिला शिक्षामित्रों का पति के निवास पर ट्रांसफर, सेवा निवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करना और 12 महीने मानदेय देना शामिल है। संघ का कहना है कि वर्षों से शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं लेकिन उन्हें आज भी अस्थाई रखकर शोषण किया जा रहा है, इसलिए अब शिक्षा मित्र एकता जिंदाबाद के नारे के साथ पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज किया जाएगा।