Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpur१८ दिन पहले

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर राठ में निकली भव्य शोभायात्रा

संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर राठ में निकली भव्य शोभायात्रा

राठ (हमीरपुर)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर राठ नगर में रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः रविदास मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राओं द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक संदेशों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। गाजे-बाजे, सजे-धजे रथ और पारंपरिक वेशभूषा में शामिल बच्चों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का स्वरूप प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। नगरवासियों ने शोभायात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। शोभायात्रा रविदास मंदिर से कोट बाजार, उरई रोड, हमीरपुर चुंगी होते हुए रामलीला मैदान पहुंची और पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। कार्यक्रम में संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक दलों के नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें चौधरी धूराम लोधी, चंद्रवती वर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, गोविंद अहिरवार, हरचन अनुरागी, सुंदरलाल, राजाराम वर्मा एवं प्रताप राजपूत जराखर प्रमुख रूप से शामिल रहे। पूरे आयोजन के दौरान नगर में भक्ति, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।

1200 likes
0 comments0 shares