Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा स्थित डालीम्स सनबीम स्कूल ने सीबीएसई 12वीं

सुलतानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के डोभियारा स्थित डालीम्स सनबीम स्कूल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। छात्रों की सफलता से अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।विद्यालय के प्रिन्सिपल ऋषि कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल 146 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे,जिनमें से 97.94 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।बेहतरीन परिणाम ने स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था को एक बार फिर साबित कर दिया।विद्यालय के टॉपर्स में आर्या त्रिपाठी और ऋतुराज सिंह ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।शिप्रा तिवारी ने 90.4 प्रतिशत अंकw पाकर शानदार प्रदर्शन किया।कॉमर्स वर्ग में ध्रुव तिवारी ने 87 प्रतिशत और बायोलॉजी वर्ग में स्तुति मिश्रा ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के प्रबंधक निर्मल सिंह और प्रिन्सिपल ऋषि कुमार सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं,अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत,अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का यह नतीजा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares