स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

चौरीचौरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम रिसर्च फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर नारायणा चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर के आयोजक फाउंडेशन के प्रेसिडेंट अभिषेक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस जनहितकारी कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। इस अवसर पर अभिषेक कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के प्रति अपने दायित्व और सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का भी अवसर है। रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष रूप से योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सक्षम लोगों को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से अवनीश कुमार तिवारी, डायरेक्टर मेट्रो ग्रुप, राजीव तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, अनिल कुमार तिवारी एचआर हेड यूए रिसर्च प्राईवेट लिमिटेड, सोनू कुमार प्रजापति बिजनेस हेड, राजेश चौधरी, म्यूजिक डायरेक्टर, अनंत कुमार मिश्रा, अवनीश तिवारी, आशुतोष दीक्षित एवं। हरीकेश विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओ प्रमाण पत्र दिया गया।