Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow३३ मिनट पहले

लखनऊ: लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा कर्मियों पर पिटाई

लखनऊ: लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा कर्मियों पर पिटाई

लखनऊ: लोहिया संस्थान में सफाई कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा कर्मियों पर पिटाई का आरोप लखनऊ, 22 सितंबर। राजधानी लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई है। करीब 200 सफाई कर्मी मंगलवार को हड़ताल पर चले गए और प्रशासनिक भवन के सामने जुटकर नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इमरजेंसी के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से जुड़ा है। सोमवार सुबह इमरजेंसी के टॉयलेट में नवजात का शव मिलने की सूचना सार्वजनिक करने वाले दो सफाई कर्मियों की कथित रूप से पिटाई का मामला मंगलवार को तूल पकड़ गया। आरोप है कि सुरक्षा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों सफाई कर्मियों को एक कमरे में बंद कर पीटा गया। घटना के विरोध में आक्रोशित सफाई कर्मी मंगलवार को बड़ी संख्या में प्रशासनिक भवन के सामने जुट गए। उन्होंने आरोपी सुरक्षा कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। वहीं प्रशासन मामले को शांत कराने में जुटा है।

1 likes
0 comments0 shares