Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj११ मिनट पहले

भीरपुर में नो-एंट्री ध्वस्त, ओवरलोड ट्रकों से बढ़ा हादसों का खतरा तीन

भीरपुर में नो-एंट्री ध्वस्त, ओवरलोड ट्रकों से बढ़ा हादसों का खतरा तीन

भीरपुर में नो-एंट्री ध्वस्त, ओवरलोड ट्रकों से बढ़ा हादसों का खतरा तीन दिन में तीन दुर्घटनाओं का दावा, परीक्षा के बीच दिनभर दौड़ रहे डंपर भीरपुर/करछना (प्रयागराज)। प्रयागराज जिले के करछना थाना क्षेत्र अंतर्गत भीरपुर पुलिस चौकी इलाके में ओवरलोड ट्रकों और डंपरों की आवाजाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन में नो-एंट्री लागू होने के बावजूद ओवरलोड ट्रकों को कथित रूप से वसूली के बाद छोड़ा जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में छात्रों की आवाजाही अधिक है, लेकिन इसके बावजूद दिनभर भारी वाहनों का संचालन जारी है। लोगों का दावा है कि बीते तीन दिनों में तीन सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि नो-एंट्री का समय रात 10 बजे के बाद निर्धारित है, लेकिन यहां दिनभर नियमों की अनदेखी हो रही है। ओवरलोड डंपर और ट्रक मुख्य मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे स्कूली छात्रों और आम राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करछना थाना प्रभारी और भीरपुर चौकी इंचार्ज शैतान सिंह इस पर प्रभावी रोक लगाने में असफल रहे हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

0 likes
0 comments2 shares