Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

एक ही नाली, दो मापदंड दूबेपुर में चयनात्मक विकास पर उठे सवाल

एक ही नाली, दो मापदंड दूबेपुर में चयनात्मक विकास पर उठे सवाल सुल्तानपुर! विकास खण्ड दूबेपुर के अंतर्गत दिखौली ग्रामसभा क्षेत्र में विकास कार्य अब सुविधा कम और सवाल ज्यादा खड़ा कर रहा है। एक ही सड़क एक ही नाली। लेकिन व्यवहार दो तरह का! ग़ौरतलब हो कि राजेश सिंह के मार्केट के सामने पूरी नाली पटियों से ढक दी गई मानो जनता की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया हो। लेकिन जैसे ही कुछ कदम आगे बढ़ते हैं डब्लू सिंह के मार्केट के सामने वही नाली खुली छोड़ दी गई। आवागमन बाधित, दुर्घटना का खतरा अलग। अब सवाल उठता है क्या विकास भी पहचान देखकर होता है या फिर यह चयनात्मक सुविधा का नया मॉडल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह खेल ठेकेदार और PWD के जेई की मिलीभगत का नतीजा है जहां काम कम और अपने लोगों को फायदा पहुंचाने की चिंता ज्यादा दिखी। बताया जा रहा है कि ठेकेदार विधायक विनोद सिंह के करीबी हैं और इसी करीबी का असर काम की गुणवत्ता और निष्पक्षता पर साफ दिख रहा है। हालत यह है कि लोग रोज़ नाली कूदकर आने-जाने को मजबूर हैं और हर कदम पर दुर्घटना का डर बना हुआ है। सवाल यह भी है कि अगर किसी अनहोनी की जिम्मेदारी तय होगी तो क्या वही लोग सामने आएंगे जो आज इस गड़बड़ी के पीछे हैं? क्षेत्र में आक्रोश साफ दिख रहा है। लोगों ने जिलाधिकारी से जांच और कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस आधे-अधूरे विकास पर कब तक आंख मूंदे रहता है या फिर जिम्मेदारों पर सच में कोई कार्रवाई होती है। अगर यही विकास है तो फिर अव्यवस्था किसे कहेंगे?

0 likes
0 comments0 shares