Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur५ मिनट पहले

अप्रतिम होगा पितर तृप्ति महायज्ञ - रंगमहल पीठाधीश्वर राम शरण दास क्रॉसर

अप्रतिम होगा पितर तृप्ति महायज्ञ - रंगमहल पीठाधीश्वर राम शरण दास क्रॉसर

अप्रतिम होगा पितर तृप्ति महायज्ञ - रंगमहल पीठाधीश्वर राम शरण दास क्रॉसर - * यह यज्ञ काशी के मणिकर्णिका और दशाश्वमेध अनुभूति करायेगा- ब्रह्मानंद शास्त्री * बड़हलगंज को लोग कहेंगे छोटी काशी - श्रीश दास * मेरे यज्ञिक जीवन का अभिनव यज्ञ - मुख्य यज्ञाचार्य ब्रह्मानंद दूबे बड़हलगंज। चिल्लूपार विधानसभा के बड़हलगंज सरयू तट पर आगामी 11 से 17 अक्टूबर तक होने जा रहा पितर तृप्ति महायज्ञ अप्रतिम होगा। समाज हित की बड़ी सोच को दर्शाता यह महायज्ञ सनातन परम्परा से नई पीढ़ी को जोड़ने में सहायक होगा। शनिवार को रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत राम शरण दास महाराज ने उक्त उदगार बड़हलगंज के मुक्तिपथ स्मृतिहाल में पितर तृप्ति महायज्ञ के संकल्प निमित्त आयोजित धर्म ध्वज स्थापना समारोह के अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने महायज्ञ के संयोजक चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी की सराहना करते हुए कहा कि सनातन की मजबूती और समाज हित के साथ पितर तृप्ति की परिकल्पना राजेश त्रिपाठी जैसा सामाजिक व्यक्ति ही कर सकता है। इसके पूर्व रंगमहल पीठाधीश्वर महंत राम शरण दास जी के नेतृत्व me मुख्य यजमान चेयरमैन प्रीति उमर ने अपने पति, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी उनकी पत्नी सुमन त्रिपाठी के साथ 101 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किए जा रहे मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच विधिवत पूजनोपरांत धर्मध्वज की पताका का आरोहण किया। समारोह में मौजूद आचार्य ब्रह्मानंद शास्त्री ने कहा कि ब्रह्माण्ड के कल्याण के लिए काशी के दशाश्वमेध घाट पर ब्रह्माजी ने यज्ञ किया था, उसके बगल में मणिकर्णिका घाट पर जलती चिताओं ने जो अनुभूति उस समय कराई होगी बड़हलगंज के सरयू तट पर होने जा रहा यह पितर तृप्ति महायज्ञ मणिकर्णिका और दशाश्वमेध की वही प्राचीन अनुभूति पुनः करायेगा। सिद्ध पीठ मदरिया के महंत श्रीश दास ने कहा कि क्षेत्र के गोला नगर को लोग छोटी अयोध्या के नाम से जानते है अब इस महायज्ञ के बाद लोग बड़हलगंज को छोटी काशी के नाम से जानेंगे। मुख्य यज्ञाचार्य ब्रह्मानंद दूबे ने कहा कि मेरे अब तक के याज्ञिक जीवन का यह पितर तृप्ति महायज्ञ सबसे अभिनव यज्ञ होने जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य जीतेन्द्र मिश्र, आचार्य जीतेन्द्र दूबे, आचार्य ललित भूषण मिश्र, आचार्य आशीष द्विवेदी, आचार्य दीपक त्रिपाठी, आचार्य कन्हैयालाल त्रिपाठी, आचार्य श्याम जी पाण्डेय, आचार्य राम शिरोमणि शुक्ल, आचार्य सत्यप्रकाश त्रिपाठी, आचार्य सत्यप्रकाश पाण्डेय, पंडित राम नवल शुक्ल, आचार्य राम प्रकाश, विद्याधर त्रिपाठी, भाजपा नेता उमेश यादव, उरुवा नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन सिंह मुन्ना, जनसेवा संस्था के महामंत्री सन्तोष जायसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक मिश्र, बृजेश वर्मा, गंगा सोनी, श्रीनिवास सोनी, गिरधारी लाल वर्मा, विनय तिवारी, विनोद कुमार जायसवाल, मुन्ना निषाद, ईओ राम समुख, लिपिक सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, अजीत राव, अमरनाथ उमर, विशाल सिंह, शिवाजी सिंह, बृजेश उमर, सभासद दीपक शर्मा, राकेश राय, अमूल्यचंद चतुर्वेदी, सुरेश उमर तारकेश्वर वर्मा, विकास गौड़, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे।

0 likes
0 comments0 shares