Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलहर समय माता मंदिर में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के

बेलहर समय माता मंदिर में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के

बेलहर समय माता मंदिर में चला स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों ने की साफ-सफाई, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र के बेलहर स्थित समय माता मंदिर परिसर में रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की गई। लोगों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्तर पर स्वच्छता, सुरक्षित शौचालय और कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों पर भी जोर देता है। इस दौरान भाजपा नेता एवम समाज सेवी राजेश पाण्डेय ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और स्वच्छता सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान सूरज, विशाल, अभी, अर्जुन, रितेश सिंह, भुवनेश्वर सिंह, अतुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर के पुजारी नगीना दास जी महाराज और गणेश जी महाराज ने भी अभियान में सहभागिता की। आयोजकों ने लोगों को “एक कदम स्वच्छता की ओर” और “न गंदगी करेंगे, न करने देंगे” के संदेश के साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments1 shares