Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

चौरीचौरा में समाजसेवी एस के शर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

चौरीचौरा में समाजसेवी एस के शर्मा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के दुबीयारी पुल से समाजसेवी एस के शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जो चौरी चौरा शहीद स्मारक पहुँच कर समाप्त हुआ । शुक्रवार को निकली तिरंगा यात्रा में सैकड़ों मोटर साइकिल पर युवा तिरंगा झंडा लगाकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए समाजसेवी एस के शर्मा के नेतृत्व में निकले जो फुटहवा इनार डुमरी खुर्द भोपा बाजार होते शहीद स्मारक पर पहुंच शहीद स्मारक पर पुष्पमाला अर्पित कर शहीदों को नमन करने के बाद समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, माताओं, बहनों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति के नारों एवं तिरंगे की गरिमा ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवी एस के शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता एवं बलिदान की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के गौरव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजमंगल पासवान धर्मेंद्र पासवान वीरेंद्र यादव नगीना प्रधान चंदन पासवान विनय गुप्ता मानू एडवोकेट अर्पित कसौधन धर्मवीर यादव शंभू पांडेय धर्मेंद्र यादव सूरज जायसवाल अजय पासवान सभासद एवं जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares