Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
लंभुआ तिरंगा चौराहे पर महिला बेहोश होकर गिरी, सीएचसी में भर्ती लंभुआ/सुल्तानपुर।
लंभुआ तिरंगा चौराहे पर महिला बेहोश होकर गिरी, सीएचसी में भर्ती लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ नगर पंचायत के तिरंगा चौराहे पर रविवार को एक अज्ञात महिला काफी देर से खड़ी थी। अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लंभुआ के स्थानीय नागरिकों ने मानवता दिखाते हुए निजी वाहन की मदद से उसे तुरंत लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जो भी व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो, वह तुरंत लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे।
0 likes
0 comments0 shares