Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सुल्तानपुर बंधुआ कला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती रात

सुल्तानपुर बंधुआ कला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और चालक केबिन में फंस गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।प्राथमिक उपचार के लिए चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

0 likes
0 comments0 shares