Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग १३ घंटे पहले

विकास कार्यों का जायजा लेने चिल्लूपार पहुंचे जिलाधिकारी

विकास कार्यों का जायजा लेने चिल्लूपार पहुंचे जिलाधिकारी

बडहलगंज। निर्माणाधीन बंधों, सड़कों और मेडिकल कॉलेज में छात्रावास का किया निरीक्षण। * विधायक राजेश त्रिपाठी ने अवैध खनन पर रोक लगाने को कहा। बड़हलगंज। विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार में बाढ़ बचाव व विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन से बंधों को हो रहे नुकसान की जानकारी देकर रोक लगाने की मांग किया। मंगलवार को दोपहर बड़हलगंज पहुंचे जिलाधिकारी ने क्षेत्र के खड़ेसरी स्थित राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात, पार्किंग, ब्वायज एवं गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कालेज प्रशासन को निर्देशित किया कि संस्थान की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाए। इसके बाद उन्होंने टेढिया बंधा,राप्ती नदी के कटान से प्रभावित गांव जगदीशपुर, जहां पांच करोड़ रुपए की लागत से बचाव कार्य हो रहे हैं। सरयू नदी से प्रभावित बगहा देवार, ज्ञानकोल,व कोलखास (लागत24.79करोण) का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग को तीस जून तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा कर उनमें तेजी लाने बड़हलगंज से पटना घाट तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराए जाने का निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। सूत्रों के अनुसार जिलाधिकारी का यह दौरा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई प्रशासनिक तैयारियों का भी हिस्सा था। बता दे कि संभावना जताई जा रही है कि चिल्लूपार में राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम इसी सप्ताह में प्रस्तावित है। मौके पर मौजूद चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लगातार प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद खनन माफिया सक्रिय हैं और बंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। विधायक ने बताया कि अवैध खनन में लगी गाड़ियों के आवागमन से बंधे पर रास्ते बन गए हैं, जिससे बाढ़ के दौरान सरयू नदी का पानी बंधे के इस पार पहुंचकर राजा हरिप्रसाद मल्ल होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के आसपास तथा समीपवर्ती गांवों में घुस जाता है। उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। श्री त्रिपाठी ने खडे़सरी गांव के पास सरयू नदी पर बने बंधे को सिंचाई विभाग को सौंपने व परशुराम चौराहे (पटना चौराहा) से टेढिया बंधे तक की ख़राब हो चुकी राम-जानकी महामार्ग को सही कराने, बैरिया-सरया बंधा की फाइल को आगे बढ़ाने की बात कही जिससे शासन द्वारा धन आवंटित हो सके, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से वार्ता कर कार्य पूरा कराने काआश्वासन दिया। बड़हलगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर के निवेदन पर वे नगर पंचायत बड़हलगंज कार्यालय भी पहुंचे और लोगों से संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन वैभव शर्मा, एसडीएम गोला अमित जायसवाल, नायब तहसीलदार जयप्रकाश, होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.राजेश वर्मा, नगर पंचायत ईओ रामसमुख, कोतवाली प्रभारी सुनील राय, विधायक प्रतिनिधि आचार्य वेदप्रकाश त्रिपाठी,अरविंद सिंह,‌ श्रीकांत सोनी, संतोष जायसवाल, एन‌एच‌आई के सहायक अभियंता नसीर अहमद, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुधांशु सिंह,व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments0 shares