Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*मुनीब हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कर

*मुनीब हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कर

*मुनीब हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल* कुईं बाजार। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुए चर्चित मुनीब हत्याकांड में पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिकरीगंज पुलिस ने आरोपियों को कुईं बाजार-असौजी मोड़ से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिजनपुर निवासी पट्टू उर्फ लक्ष्मण चौहान (21) और मुकेश चौहान (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी बीते 10 फरवरी की रात हुई मारपीट और हत्या की घटना में शामिल थे। यह था पूरा मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के चिरईयाडाड़ निवासी मुनीब चौहान (19) की 10 फरवरी को हरिजनपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच-गाने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बहन सरोजा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनके भाई अनिल, जो दुबई में रहकर काम करते हैं, की ससुराल हरिजनपुर में है। वहीं अनिल की साली की शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुनीब भी गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने को लेकर गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सत्येंद्र, निक्कू समेत अन्य युवकों ने मुनीब पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर मुनीब जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन आरोपी उसके सिर पर लगातार वार करते रहे। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल मुनीब को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मुनीब वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। इस हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी। रविवार को दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकरीगंज अंजुल कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुनीब हत्याकांड में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी

0 likes
0 comments1 shares