Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात कार्यालय के प्रस्तावित भवन का

विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात कार्यालय के प्रस्तावित भवन का

विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक नगर व यातायात कार्यालय के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास गाजीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी श्री वैभव कृष्ण ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक (नगर) कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय के प्रस्तावित भवन निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर नए भवन के शांतिपूर्ण एवं सुदृढ़ निर्माण की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी वाराणसी श्री वैभव कृष्ण ने स्थानीय दुकानदार से शिलापट्ट की डोरी खिंचवाकर शिलान्यास कराया। इस पहल के माध्यम से स्थानीय लोगों की सहभागिता का संदेश भी दिया गया।भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी तथा संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares