कॉलेज संस्थापक की पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

चौरी चौरा गोरखपुर। कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीजी कॉलेज में शनिवार को संस्थापक स्वर्गीय बालेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनके परिजनों और कॉलेज परिवार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थापक के सुपुत्र इंजीनियर राधेश्याम त्रिपाठी, उनकी पत्नी अमिता त्रिपाठी, पुत्री उषा दूबे, जयंत्री पाण्डेय और कॉलेज प्रबंधक मनीष वर्मा ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संस्थापक के शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), 44वीं बटालियन एनसीसी, 15 गर्ल्स बटालियन एनसीसी तथा रेंजर्स-रोवर्स के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. साधना त्रिपाठी और एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यवान कुमार यादव सहित कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. राम प्रभाकर धर द्विवेदी, डॉ. बलजीत, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राघवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. शैलेश पाण्डेय, डॉ. शैलेश मल्ल, डॉ. ऋषिकेश विश्वकर्मा, डॉ. राकेश मल्ल, डॉ. मंजुला त्रिपाठी, डॉ. रामू गुप्ता, लेफ्टिनेंट वंदिता त्रिपाठी, डॉ. ममता श्रीवास्तव, अविनाश त्रिपाठी, संजय पटेल, वैभव त्रिपाठी, हरेराम पाल, नीरज पाण्डेय, रामनिवास और रामनेवास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।