Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

प्रदूषण विभाग ने राप्ती नदी से लिए पानी के नमूने

प्रदूषण विभाग ने राप्ती नदी से लिए पानी के नमूने

चौरी चौरा गोरखपुर।​ओबीसी पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में विगत एक माह से चलाए जा रहे 'मां राप्ती नदी बचाओ आंदोलन' को बुधवार को बड़ी मजबूती मिली, जब उनके द्वारा प्रदूषण विभाग को दिए गए अल्टीमेटम में प्रदूषण विभाग की टीम ने सिंघोड़वा घाट राप्ती तट पर पहुँचकर पानी का नमूना जांच के लिए लिया। इस अवसर पर काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि मां राप्ती नदी का पानी देखने से ही बिल्कुल काला नजर आ रहा है और उससे तीव्र बदबू आ रही है, जो जल के अत्यधिक प्रदूषित होने का प्रमाण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पानी की जांच पूरी निष्पक्षता के साथ जल्द से जल्द कराकर इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका यह आंदोलन तब तक मजबूती से जारी रहेगा जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो जाती और मां राप्ती का जल पुन: स्वच्छ नहीं हो जाता। वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण के कारण मछुआरा समाज के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है ।

0 likes
0 comments0 shares