Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने लंबित समस्याओं के

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला इकाई ने लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो 15 मई से लेखपाल अतिरिक्त क्षेत्रों का कार्यभार छोड़ने को बाध्य होंगे।जिलाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल और जिला मंत्री रिंकू पाल की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में लेखपालों पर लगातार कार्य का दबाव बढ़ता जा रहा है।आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र सत्यापन के भुगतान, किसान सम्मान निधि डाटा फीडिंग, क्रॉप कटिंग और कृषि गणना के मानदेय का भुगतान लंबे समय से लंबित है।संघ ने आरोप लगाया कि महिला लेखपालों और तहसील मुख्यालय से दूर तैनात कर्मचारियों को देर रात तक समीक्षा बैठकों में शामिल होना पड़ता है, जिससे असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाए जाने पर नाराजगी जताई गई।ज्ञापन में बताया गया कि जिले में कुल 493 लेखपाल पद हैं,लेकिन वर्तमान में केवल 212 लेखपाल ही कार्यरत हैं। कई लेखपालों को दो से चार क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार संभालना पड़ रहा है। इसके अलावा वरासत,समाधान दिवस,न्यायालयी पत्रावलियों,भू-विवाद, आपदा कार्य और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।लेखपाल संघ ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार के कारण कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है और कई लेखपाल बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं।संघ ने प्रशासन से समस्याओं के प्रति सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र समाधान की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares