Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर में नई टीम का गठन, अधिवक्ताओं ने जताया भरोसा

गोरखपुर, बांसगांव संदेश। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट गोरखपुर के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमापति उपाध्याय एवं मंत्री अनुज अस्थाना को अधिवक्ता समाज की ओर से हार्दिक बधाई दी गई। इस जीत को अधिवक्ताओं के अटूट विश्वास और उनकी वैधानिक समझ व सांगठनिक क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। अधिवक्ता समाज ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में बार की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विधि जगत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कार्यकाल को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल है और सभी ने उनके सफल एवं कीर्तिमान कार्यकाल की कामना की है। इस मौके पर बांसगांव से सुनील सिंह,अवधेश सिंह नीतीश सिंह एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने बधाई ज्ञापित किया है
0 likes
0 comments0 shares