DM-SSP के निर्देश पर धौसा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का

DM-SSP के निर्देश पर धौसा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान गोरखपुर। जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धौसा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में क्षेत्राधिकारी बांसगांव तथा राजस्व विभाग की टीम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की ओर से विभिन्न प्रकरण सामने रखे गए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित लोगों को थाना समाधान दिवस में उपस्थित होने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजीत यादव सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं एसओ बांसगांव, चौकी इंचार्ज तथा अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के त्वरित एवं नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।