सुल्तानपुर *सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का प्रयास लाया रंग।*
सुल्तानपुर *सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का प्रयास लाया रंग।* *बल्दीराय तहसील के 57 राजस्व गांव सदर तहसील में किए गए शामिल।* *शासन के आदेश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने तत्काल प्रभाव से अधिसूचना का अनुपालन करने का दिया निर्देश।* जानकारी लगते ही इन 57 राजस्व गांव के लोगों में खुशी की लहर। आखिरकार एक लंबे अंतराल के बाद बल्दीराय तहसील के 57 राजस्व गांव को सुल्तानपुर तहसील में शामिल किए जाने का आज आदेश जारी कर दिया गया। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आज तत्काल प्रभाव से इस अधिसूचना का अनुपालन करने का निर्देश दे दिया है। गौरतलब हो कि इन 57 राजस्व गांव के लोगों के लिए सदर तहसील पास पड़ती थी, बावजूद इसके इन गांव को बल्दीराय तहसील बनाए जाने पर उनमें शामिल कर दिया गया था। लंबे समय से ग्रामीण इसकी मांग कर रहे थे, पूर्व में कई विधायकों और सांसदों से इसकी मांग भी की गई थी। कई बार लोगों ने चुनाव में मतदान बहिष्कार करने का अल्टीमेटम भी दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान विनोद सिंह ने इन राजस्व गांव के लोगों से वायदा किया था कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो हर हाल में इन गांव को सदर तहसील में जुड़वाया जाएगा। शासन प्रशासन से लगातार वार्ता और लिखापढ़ी के बाद आखिरकार विधायक विनोद सिंह की प्रयास रंग लाया। वहीं इन गांव के लोग अब बेहद खुश हैं और विधायक विनोद सिंह का दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं।