एसीओ की ट्रैप कार्रवाई पर भड़के लेखपाल,सोहावल प्रकरण की एसआईटी जांच की
एसीओ की ट्रैप कार्रवाई पर भड़के लेखपाल,सोहावल प्रकरण की एसआईटी जांच की मांग सुलतानपुर।अयोध्या के सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के खिलाफ हुई एंटी करप्शन कार्रवाई को लेकर बल्दीराय तहसील के लेखपालों में आक्रोश है।तहसील अध्यक्ष संतराम यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रभात सिंह को सौंपकर सोहावल प्रकरण की स्वतंत्र एसआईटी जांच की मांग की।संघ ने आरोप लगाया कि शिकायत की सच्चाई,शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि और लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की पड़ताल किए बिना ट्रैप कार्रवाई की जा रही है। संघ का दावा है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में रिश्वत लेने का स्पष्ट तथ्य नहीं दिखता।लेखपालों ने कहा कि भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं, लेकिन निर्दोष को जबरन ट्रैप करना भी मंजूर नहीं।संघ ने भविष्य में ट्रैप से पहले अनिवार्य जांच, कथित फर्जी ट्रैप में जिम्मेदारों पर एफआईआर और निलंबन की कार्रवाई की मांग की।विरोध में प्रदेशभर में थाना दिवस बहिष्कार और कलम बंद हड़ताल का ऐलान किया गया।