Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१२ मिनट पहले

गांव का बेटा ही करेगा चौरीचौरा का विकास टप्पू सिंह

गांव का बेटा ही करेगा चौरीचौरा का विकास टप्पू सिंह

चौरी चौरा गोरखपुर। गांव का बेटा ही करेगा चौरी चौरा का विकास उक्त बातें अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की गौरवशाली विरासत के वाहक अजय कुमार सिंह टप्पू भैया ने 326 विधानसभा चौरी-चौरा के सरदार नगर के बालखुर्द तथा पिपराइच ब्लॉक के भैसहा (बलुआ टोला) में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और क्षेत्र के विकास पर विस्तृत चर्चा की। पंडित राजकुमार ब्यास ने अपने संबोधन में कहा कि बरसात के मौसम में भी टप्पू भैया लगातार गांव-गांव पहुंचकर चौपाल के माध्यम से लोगों के सुख-दुख में सहभागी बन रहे हैं। यह उनकी जनसेवा और क्षेत्र के प्रति समर्पण का प्रमाण है। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। फोटो

0 likes
0 comments0 shares