दुर्गापूजा पर बल्दीराय में प्रशासन का सख्त पहरा,एसडीएम प्रभात सिंह ने संभाली
दुर्गापूजा पर बल्दीराय में प्रशासन का सख्त पहरा,एसडीएम प्रभात सिंह ने संभाली कमान सुल्तानपुर।दुर्गापूजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए बल्दीराय तहसील में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसडीएम प्रभात सिंह और सीओ आशुतोष कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है। गांवों और बाजारों में लगातार भ्रमण कर अधिकारी पूजा पंडालों,संवेदनशील स्थलों और जरूरी व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी सक्रियता से जुटा है।वलीपुर, देहली बाजार, पारा बाजार, बल्दीराय, बहुरावा, बघौना, तिरहुत, हलियापुर, अरवल और सैनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारी पहुंचकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजाम, विद्युत आपूर्ति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।एसडीएम और सीओ के साथ सीएचसी बल्दीराय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश, बीडीओ विमलेंद्र चंद त्रिवेदी, विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह, बल्दीराय थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, हलियापुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव, पारा चौकी प्रभारी आशुतोष शर्मा और वलीपुर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे भी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हैं।तहसील प्रशासन का लक्ष्य दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है। अधिकारियों की लगातार सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।