Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

स्वावलंबी भारत अभियान को गति देने सुल्तानपुर पहुंचे कृपा शंकर सिंह, विद्यार्थियों

स्वावलंबी भारत अभियान को गति देने सुल्तानपुर पहुंचे कृपा शंकर सिंह, विद्यार्थियों को दिया आत्मनिर्भरता का संदेश सुल्तानपुर। एकदिवसीय प्रवास पर सुल्तानपुर आए स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत पूर्णकालिक कृपा शंकर सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने स्वदेशी स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत बी.डी.एम. इंटरनेशनल स्कूल में स्वदेशी जागरण मंच की टीम के साथ विद्यार्थियों को स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, कौशल एवं नए विचारों के माध्यम से भविष्य में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वयं रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य संदीप मिश्रा ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के विस्तार पर बैठक कर चर्चा की गई। स्वावलंबी भारत अभियान को गति देने के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सालय, सुल्तानपुर के प्रख्यात फिजीशियन एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. पी. द्विवेदी को जिला समन्वयक घोषित किया गया। साथ में कौशल से रोजगार, रोजगार से आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्भरता से सशक्त भारत की परिकल्पना के उद्देश्य से जिले में स्वावलंबन केंद्र के लिए स्वावलंबन टीम, जिसमें संरक्षक, पालक, केंद्र प्रबंधक, जिला प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक के दायित्वों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन सह प्रचार प्रमुख, काशी प्रांत धर्मेंद्र द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में सुल्तानपुर विभाग के सह संपर्क प्रमुख आशुतोष जायसवाल को मैं भी स्वदेशी समर्थक ई रजिस्ट्रेशन में विशेष भूमिका के लिए मंच के कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा निराश्रित पशुओं की सेवा करने वाली संगीता शुक्ला को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छा दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रयाग पूर्णकालिक ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ. अशोक मिश्रा, नीलम त्रिपाठी,संपादक राजीव तिवारी, शालिनी, सुधा सिंह, अधिवक्ता आशीष तिवारी, नवरंग सिंह, गंगा शरण, रश्मी, शशि, हेमलता, अधिवक्ता दीपक मिश्रा,जनार्दन यादव,ईश्वरदत्त पांडे, पूजा श्रीवास्तव, ऋषभ पांडे, उर्मिला, रेनू श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, शुभम पांडे, कुंदन, शुभम मिश्रा, रुबी श्रीवास्तव एवं पूजा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहीं।

0 likes
0 comments0 shares