Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur२० मिनट पहले

*एक घंटे में पांच वर्षीय भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया* *एकला

*एक घंटे में पांच वर्षीय भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया* *एकला

*एक घंटे में पांच वर्षीय भटकी बालिका को परिजनों से मिलाया* *एकला में लालू वस्त्रालय के पास मिली थी मासूम, पुलिस ने सीसीटीवी और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशे परिजन* *बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का जताया आभार* गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से करीब पांच वर्षीय भटकी बालिका को महज एक घंटे के भीतर उसके परिजनों से सकुशल मिला दिया गया। एकला क्षेत्र में लालू वस्त्रालय के पास अकेली मिली बालिका अपने नाम के अलावा घर और परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालिका को संरक्षण में लिया और उसकी पहचान कर परिजनों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार सोमवार को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एकला में लालू वस्त्रालय के पास करीब पांच वर्ष की एक बालिका अकेली मिली है। बालिका काफी घबराई हुई थी और अपने नाम के अलावा घर, माता-पिता अथवा अन्य परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं बता पा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। बालिका के परिजनों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस की सक्रियता से बालिका के घर और परिजनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। इसके बाद परिजनों की पहचान कर उन्हें सूचना दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते करीब एक घंटे के भीतर बालिका की पहचान उसके माता-पिता के रूप में सुनिश्चित कराई गई। आवश्यक सत्यापन और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद मासूम को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक ओर जहां बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया गया, वहीं दूसरी ओर पुलिस की संवेदनशील और मानवीय कार्यशैली भी सामने आई। पुलिस की ओर से बताया गया कि बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। किसी भी बच्चे के अकेले या भटके हुए मिलने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और परिजनों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares