Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में उमड़ा जनसैलाब,मंत्री,डीएम और एसपी ने

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में उमड़ा जनसैलाब,मंत्री,डीएम और एसपी ने रोपे पौधे सुल्तानपुर। प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत लम्भुआ के पटखौली में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का भव्य आयोजन हुआ।कार्यक्रम में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी,विधायक सीताराम वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने पौधरोपण कर हरित प्रदेश का संदेश दिया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। पौधरोपण के साथ जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से कम से कम पांच पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं,बल्कि जनभागीदारी का महाअभियान है।लोगों से पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया गया,ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ,सुरक्षित और हरित वातावरण मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares