पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा भाव से विधायक सरवन निषाद ने मरीजों में बांटे फल

चौरी चौरा गोरखपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को चौरी चौरा के विधायक ई. सरवन निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा भाव के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विधायक ने जरूरतमंदों की मदद और जनसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों के जरिए समाज के जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को आत्मसात करते हुए जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सहभागिता जरूरी है। समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना ही सच्ची सेवा है।सीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण के दौरान विधायक ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बेचन राम ओमप्रकाश धर दुबे , जिला मंत्री सुग्रीव तिवारी , उपेंद्र पासवान , मंडल अध्यक्ष श्री तारकेश्वर जायसवाल , राजकुमार गुप्ता, ज्योति प्रकाश गुप्ता,संदीप मिश्रा , संदीप मौर्य , पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा ,जोगिंद्र जायसवाल , अनिल जायसवाल , अवधेश जयसवाल , पूर्व चेयरमैन , आलोक पटवा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।