Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१९ मिनट पहले

मिशन शक्ति सृष्टि यादव और सत्या उपाध्याय ने संभाली चौरीचौरा थाने की कमान

मिशन शक्ति सृष्टि यादव और सत्या उपाध्याय ने संभाली चौरीचौरा थाने की कमान

चौरीचौरा। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराने की अनूठी पहल की गई। चौरीचौरा थाने में सेंट्रल पब्लिक एकेडमी की कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव और अपेक्स पब्लिक स्कूल की कक्षा सात की छात्रा सत्या उपाध्याय को एक दिन के लिए चौरीचौरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाने की कमान संभालने के दौरान छात्राओं ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, पुलिस के कामकाज को समझा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारियों से परिचित हुईं। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरीचौरा में कक्षा 11 की छात्रा सृष्टि यादव सुनील कुमार यादव की पुत्री हैं, जबकि अपेक्स पब्लिक स्कूल चौरीचौरा में कक्षा 7 की छात्रा सत्या उपाध्याय सतीश उपाध्याय की पुत्री हैं। थाने पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त निरीक्षक कृष्णानंद कुशवाहा और उपनिरीक्षक कीर्ति ने सृष्टि यादव और सत्या उपाध्याय का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली, शिकायतों की सुनवाई, विवादों के निस्तारण और शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया समझाई गई। फरियादियों की सुनी समस्या, विवादों में कराई कार्रवाई एक दिन की प्रभारी निरीक्षक की भूमिका में सृष्टि यादव के समक्ष विवाद से जुड़े दो मामले आए। बघाड़ गांव निवासी कविता देवी ने शिकायत की कि मामूली बात को लेकर उनके पति और पड़ोसी के बीच मारपीट हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को पाबंद करने और शांति भंग की आशंका में चालान की कार्रवाई कराई गई। दूसरा मामला मुंडेरा बाजार निवासी रहमान की शिकायत से जुड़ा था। उन्होंने अपने बेटे पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में भी आरोपी को पाबंद कर शांति भंग की आशंका में चालान कराया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा मारपीट करने पर मुचलके की धनराशि की वसूली की कार्रवाई हो सकती है। जनसुनवाई से साइबर हेल्प डेस्क तक समझीं जिम्मेदारियां छात्राओं ने थाने के जनसुनवाई कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, चुनाव कार्यालय और विवेचना कक्ष का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने उन्हें संबंधित कार्यालयों में होने वाले कार्यों और पुलिसकर्मियों की

0 likes
0 comments0 shares