Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट चौराहे पर युवक को घेरकर मारपीट

सुल्तानपुर कोतवाली नगर क्षेत्र के अमहट चौराहे पर युवक को घेरकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।घटना पांच और छह सितंबर की दरम्यानी रात की बताई गई है।तुराबखानी निवासी जफरुल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शबिब रजा विदेश में रोजगार करता है।इंस्टाग्राम आईडी के जरिए उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा अमहट में सड़क हादसे में घायल हो गया है।सूचना पर वह तत्काल अमहट चौराहे पहुंचे। वहां पहले से मौजूद शादाब पठान,संजय यादव वंशी, शिवा यादव वंशी,सचिन कोरी समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने युवक को घेर रखा था।आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, लाठी,डंडा और हॉकी से युवक की पिटाई की और गाली-गलौज की।युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares