न्यूज़ देवरिया, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कथित
न्यूज़ देवरिया, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप , एक तरफ सुबे के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक देवरिया मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरो के हौसले बुलंद करते दिखे जिसमें ईमानदारी, जिम्मेदारी, समझदारी, का ढोल पिटा गया वही उनकी उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के अंदर हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में एक 6 वर्षीय बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद डॉक्टरों ने उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया। जानकारी के अनुसार, भुजौली कॉलोनी निवासी परिजन महिला आनन-फानन मे अपनी घायल बच्ची को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची थी। जांच में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर की बात सामने आई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गलती से बाएं हाथ में प्लास्टर कर दिया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि ऐसी लापरवाही से मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। घटना ऐसे समय सामने आई है जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का देवरिया दौरा चर्चा में रहा। इस मामले के बाद मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।