Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria१ मिनट पहले

अहलादपुर मरकडी मार्ग हुआ बदसे बत्तर, ग्रामीणों का जीवन खतरे में रुद्रपुर

अहलादपुर मरकडी मार्ग हुआ बदसे बत्तर, ग्रामीणों का जीवन खतरे में रुद्रपुर

अहलादपुर मरकडी मार्ग हुआ बदसे बत्तर, ग्रामीणों का जीवन खतरे में रुद्रपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अहलादपुर मरकडी को जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यह रास्ता लगभग छह गांवों के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है, लेकिन इसके बावजूद इसकी मरम्मत की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों—जिनमें ब्रह्मनंद, छोटे लाल, रविन्द्र, फेकू, गुड्डू आदि शामिल हैं—ने कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। सबसे चिंताजनक बात यह है। कि इसी रास्ते से छोटे-छोटे स्कूली बच्चे रोज गुजरने को मजबूर हैं। गंदे पानी और कीचड़ के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है। कि जनप्रतिनिधि इस समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है।कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके।

1 likes
0 comments0 shares