बांसगांव संदेश | भटौली बाजार, गोरखपुर बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज भटौली बाजार, उनवल,

बांसगांव संदेश | भटौली बाजार, गोरखपुर बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज भटौली बाजार, उनवल, गोरखपुर की छात्राओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर अपने हाथों से तैयार की गई राखियां थाना बांसगांव के पुलिसकर्मियों को सप्रेम भेंट कीं। इस अवसर पर छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। विद्यालय में छात्राओं के लिए स्वनिर्मित राखी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक राखियां तैयार कीं। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। उनकी वीरता, निष्ठा और समर्पण के सम्मान में यह राखियां भेंट की गई हैं। कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विवेकानंद सिंह, संचालिका श्रीमती उषा सिंह, प्रधानाचार्य श्रीनिवास पति त्रिपाठी तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के संरक्षण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित समाज के लिए उनके निरंतर योगदान की सराहना की।