Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Kant Singh Hamirpur
Hamirpurलगभग १२ घंटे पहले

गहरा गड्ढा हो जाने से बाइक सवार हो हो रहे चोटिल

गहरा गड्ढा हो जाने से बाइक सवार हो  हो रहे चोटिल

कुरारा हमीरपुर - कस्बा कुरारा के मेन बस स्टैंड से थाने के लिए जाने वाले रास्ते में गहरा गड्ढा हो जाने आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। इससे लोगो को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा कुरारा के मुख्य बस स्टैंड हमीरपुर से थाने के सामने से भौली रोड जाने वाले इंटरलॉकिंग सड़क में बस स्टॉप से आगे जाने में गेट के सामने सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है जिसमें बरसात के मौसम में कीचड़ बना रहता है। जिससे आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। शुक्रवार को एक महिला बाइक से उछल कर इसी रास्ते में गिर गई थी। जिसके चोट आई थी। इसी गड्ढे में एक ई रिक्शा पलट गया था। जिसमें महिला की दबकर मौत हो गई थी। एक दिन एक महिला पुलिस कर्मी स्कूटी से गिर गई थी। लोगो ने बताया कि इस गड्ढे से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है।।लोगो ने इसमें इंटर लॉकिंग कराए जाने की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares