Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

टंकी, मोबाइल टावर या ऊंचे स्थानों पर चढ़कर दबाव न बनाएं, शिकायतों

टंकी, मोबाइल टावर या ऊंचे स्थानों पर चढ़कर दबाव न बनाएं, शिकायतों

टंकी, मोबाइल टावर या ऊंचे स्थानों पर चढ़कर दबाव न बनाएं, शिकायतों के लिए अपनाएं वैधानिक रास्ता : डीएम अनुपम शुक्ला की अपील—जनसुनवाई, तहसील दिवस और समाधान दिवस में रखें अपनी समस्याएं, प्रशासन हर शिकायत के समाधान के लिए प्रतिबद्ध गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए पानी की टंकी, मोबाइल टावर अथवा अन्य ऊंचे स्थानों पर चढ़कर प्रशासन पर दबाव बनाने या ब्लैकमेल करने का प्रयास न करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती उत्पन्न करती हैं, बल्कि संबंधित व्यक्ति के जीवन और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जनपद के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। किसी भी शिकायत या समस्या के निस्तारण के लिए नागरिक जनसुनवाई, तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा अन्य निर्धारित प्रशासनिक माध्यमों का उपयोग करें। इन माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समस्याओं के समाधान के लिए वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की आत्मघाती या जोखिमपूर्ण गतिविधि न केवल व्यक्ति के लिए खतरनाक होती है, बल्कि इससे प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने नागरिकों से न्यायिक आदेशों का सम्मान करने तथा कानून का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का ही सहारा लें। प्रशासन जनहित से जुड़े प्रत्येक मामले के प्रति गंभीर है और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने जनसामान्य से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समस्याओं का समाधान प्रभावी ढंग से किया जा सके।

0 likes
0 comments1 shares