Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३४ मिनट पहले

बस्ती में तैनात महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत, पति ने लगाया

बस्ती में तैनात महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत, पति ने लगाया

बस्ती में तैनात महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत, पति ने लगाया छुट्टी न मिलने का आरोप - विभाग पर उठे सवाल *बस्ती।* लालगंज थाने में तैनात महिला कांस्टेबल केसरी वर्मा की शनिवार भोर में मौत हो गई। वह प्रतापगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थीं। मृतका के पति कांस्टेबल नगेंद्र ने आरोप लगाया है कि घायल होने के बाद केसरी को इलाज के लिए छुट्टी नहीं दी गई, जिसके चलते समय पर सही उपचार नहीं हो सका। घटना के बाद पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और छुट्टी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares