सुहवल पुलिस ने वारंटी को घर से किया गिरफ्तार,

सुहवल पुलिस ने वारंटी को घर से किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी की कार्रवाई सुजानपुर गांव से पकड़ा गया 57 वर्षीय कमलाकांत सिंह उर्फ मुन्ना, विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में था वारंट जारी जखनियां (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस ने शनिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुजानपुर गांव में दबिश देकर वारंटी कमलाकांत सिंह उर्फ मुन्ना (57) पुत्र फौजदार सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार वारंटी कमलाकांत सिंह उर्फ मुन्ना थाना सुहवल में दर्ज फौजदारी मुकदमा संख्या 849/19, धारा 354, 452, 323, 506 एवं 427 भारतीय दंड संहिता से संबंधित है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय मय हमराह शामिल रहे।