Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur६ दिन पहले

तहसील परिसर से साइकिल चोरी, खराब कैमरों पर उठे सवाल

तहसील परिसर से साइकिल चोरी, खराब कैमरों पर उठे सवाल

बांसगांव, बांसगांव संदेश। तहसील परिसर में अवधेश कुमार सिंह पुत्र इन्द्रदेव सिंह निवासी बांसगांव वार्ड संख्या 3 मरवटिया की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। अवधेश कुमार सिंह अपनी साइकिल तहसील परिसर में खड़ी कर अपने कार्य से अंदर गए थे। लौटने पर साइकिल गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी साइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने बांसगांव थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। देर शाम तक तहसील परिसर में एक पुरानी साइकिल लावारिस हालत में पड़ी रही, जिससे अदला-बदली की आशंका भी जताई जा रही है। संभावना है कि चोर अपनी पुरानी साइकिल छोड़कर नई साइकिल लेकर फरार हो गया हो। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बांसगांव प्रदीप सिंह ने बताया कि तहसील परिसर का कैमरा खराब था। उसे बनवाने के लिए कहा गया है और कैमरे की जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है फुटेज में कुछ कैप्चर हुआ हो, जिसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

100 likes
0 comments0 shares