Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

एमसीए पब्लिक स्कूल पर ब्लैक डे का हुआ आयोजन

एमसीए पब्लिक स्कूल पर ब्लैक डे का हुआ आयोजन

एमसीए पब्लिक स्कूल पर ब्लैक डे का हुआ आयोजन गोला गोरखपुर।उपनगर गोला में स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच ब्लैक डे का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ शिक्षा निदेशिका रत्ना सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने काले रंग के परिधान में सज धज कर एक कतार में मार्च पास्ट किया और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने एक साथ बैठकर चित्रकला की प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न रंगों के साथ काले रंग के समायोजन करने की कला सीखे। इसके पश्चात बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया। शिक्षा निदेशिका श्रीमती सिंह ने छात्र-छात्राओं को काले रंग के जीवन में उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जैसे रात्रि की कालीमा के गर्भ से ही सुंदर प्रभात का जन्म होता है। ब्लैक डे उत्सव में सभी शिक्षक शिक्षिकाएं काले परिधान में मौजूद रहे।चित्रकला की प्रतियोगिता में उद्विका तिवारी देवड़ी हर्ष अरना आर्या मन्नत अच्युत प्रांजल दिव्यांशी अन्वी आयशा अनमोल अथर्व अव्यांश सहित आदि छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर‌ प्रिंसिपल एसके मिश्रा वाइस प्रिंसिपल राहुल वीरेंद्र सुब्रत तिवारी घनश्याम खुशबू मद्धेशिया अनीता चौधरी संजना दुबे सोनल दुबे पूजा तिवारी खुशबू चंद काजल आजाद प्रियंका पूनम मिश्रा ज्योति सहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares