Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur९ दिन पहले

साधन सहकारी समिति के सचिव की मनमानी कादीपुर सुलतानपुर विकासखंड दोस्तपुर के

साधन सहकारी समिति के सचिव की मनमानी कादीपुर सुलतानपुर विकासखंड दोस्तपुर के अंतर्गत दुल्हापुर गांव सभा में स्थित साधन सहकारी समिति मे चल रहे क्रय केंद्र पर घोर अनिमियता की जा रही है। क्षेत्र के बहुत से किसानों ने इस क्रय केंद्र की शिकायत शासन प्रशासन से की है। ग्रामीण रमेश कुमार तिवारी निवासी दुल्हापुर ने बिगत एक माह पूर्व अपना धान क्रय केंद्र पर विक्रय करने के लिए किसान पंजीकरण संख्या 1790210669 पर अपना पंजीकरण कराया और जब अपना धान बिक्री करने के लिए उक्त केंद्र पर ले गए और केंद्र प्रभारी सचिव रजनीश वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने धान लेने से साफ इनकार कर दिया और ऑनलाइन प्रपत्र को फाड़ कर फेंक दिया। और कहा कि हमारी शिकायत चाहे जहां कर लो हमारा कुछ नहीं कर पाओगे और किसान के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। क्रय केंद्र प्रभारी सचिव की मनमानी की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को विभिन्न सूत्रों से की गई है। पता करने पर यह भी जानकारी मिली है कि उक्त क्रय केंद्र प्रभारी सचिव द्वारा यूरिया और डीएपी खाद की काला बाजारी भी जोर शोर से की जा रही है। जो शासन की मंशा के विपरीत है। तथा किसानों के हितों की अनदेखी इस क्रय केंद्र पर की जा रही है। किसान ने इसकी शिकायत शासन प्रशासन से कर जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। और इस सचिव के द्वारा की जा रही मनमानी के सम्बन्ध में विभागीय कार्यवाही किए जाने की मांग उच्च स्तर से की है।

300 likes
0 comments0 shares