Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२ दिन पहले

सुल्तानपुर थाना धम्मौर पुलिस ने बच्ची के अपहरण के प्रयास के मामले

सुल्तानपुर थाना धम्मौर पुलिस ने बच्ची के अपहरण के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया,जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष धम्मौर रजत पांडे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने परवेज उर्फ मोहम्मद साहिर खान पुत्र जहीर खान और रहीम खान पुत्र रियासुद्दीन उर्फ रियानुद्दीन खान निवासी ग्राम लौहर दक्षिण थाना धम्मौर को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिल अवस्थी, हेड कांस्टेबल कुनाल गौतम और हेड कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

200 likes
0 comments0 shares