Bansgaon Sandesh
Login
ajay singh
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

कौड़ीराम में चला सघन चेकिंग अभियान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और

कौड़ीराम में चला सघन चेकिंग अभियान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और

कौड़ीराम में चला सघन चेकिंग अभियान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा कौड़ीराम, गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी बांसगांव अनुज कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को कौड़ीराम क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व बांसगांव थाना प्रभारी विशाल सिंह ने किया, जबकि कौड़ीराम चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही और लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा। अभियान में सिपाही पवन वर्मा, जयप्रकाश यादव, दीपक यादव, हिमांशु, नवीन कुमार, नितेश सिंह, पीयूष यादव, शिवम पाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares