Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सेंट्रल एकेडमी में तिरंगा क्विज नशा मुक्त युवा के लिए किया गया जागरूक

सेंट्रल एकेडमी में तिरंगा क्विज नशा मुक्त युवा के लिए किया गया जागरूक

चौरी-चौरा गोरखपुर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र गोरखपुर के तत्वावधान में सेंट्रल एकेडमी, चौरी-चौरा में तिरंगा क्विज एवं नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन गौरी वर्मा ने विद्यार्थियों को तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व तथा स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणादायक प्रसंगों से अवगत कराया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा क्विज में प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्र के इतिहास, संस्कृति और संविधान के प्रति जागरूकता ही सच्ची राष्ट्रभक्ति का आधार है।उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया तथा कहा कि स्वस्थ, जागरूक और संस्कारित युवा ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदित्य कुशवाहा, विमला पांडे एवं दानवीर सिंह का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रहित में कार्य करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

0 likes
0 comments0 shares