सहजनवा तहसील समाधान दिवस में कल 89 फरियादी आए मौके पर 10
सहजनवा तहसील समाधान दिवस में कल 89 फरियादी आए मौके पर 10 का हुआ निस्तारण। सहजनवा गोरखपुर आज सहजनवा तहसील सभागार में तहसील समाधान दिवस हिमांशु वर्मा एडीएम भू राजस्व की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।इस समाधान दिवस में फरियादियों नेआवेदन दिए राजस्व के 63, पुलिस के 10 ,विकास के चार, पूर्ति निरीक्षक के दो ,अन्य 10 ,मामले आए ।कुल 89 मामले आए मौके पर 10 का हुआ निस्तारण शेष मामलों को जिस विभाग के थे उस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सौप क दिया गया और कहा गया कि जल्द से जल्द निरीक्षण करके निस्तारण किया जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सहजनवा नमन मेहता, तहसीलदार राकेश कनौजिया, सी ओ गीडा आभा सिंह, अधिशासी अभियंता सूर्यकांत ,वीडीओ पाली बृजेश यादव ,थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा, थाना अध्यक्ष अश्वनी पांडे, हरपुर बुदहट थाना अध्यक्ष प्रशांत पाठक एवं तहसील के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।