न्यू एस०पी०एस० मेमोरियल एकेडमी में बसन्त पंचमी का आयोजन

बसन्त पंचमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि ज्ञान, संस्कार और सृजनात्मकता का प्रतीक हैः डॉ संजय कुमार भलुवान गोरखपुर। न्यू एस०पी०एस० मेमोरियल एकेडमी में बसन्त पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की अराधना बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसार को पीले पुष्पों, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा भव्य रूप से सजाया गया, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों और सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। डॉ० संजय कुमार (पूर्व प्रत्यासी बांसगांव विधानसभा), सुमन पासवान, वरिष्ठ नेता राम निरंजन यादव, विधानसभा अध्यक्ष मृत्युन्जय पाण्डेय, बांसगांव ब्लाक अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर ज्ञान, बुद्धि और विवेक की कामना की। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से सबके मन को मोहित बटाया। उक्त अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय, पी०एन० मिश्रा, प्रवण उपाध्याय, शन्नी सिंह, ग्राम प्रधान कमेश यादव, सुसविन्दर यादव, नीरज मिश्रा, गौरव राय, क्षेत्र पंचायत सदसय सद्दाम अंसारी, अर्जुन मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे। *डॉ० संजय कुमार का संदेश* डॉ० संजय कुमार ने कहा कि बसन्त पंचमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि ज्ञान, संस्कार और सृजनात्मकता का प्रतीक है। मां सरस्वती की कृपा से विद्यार्थियों में विवेक, अनुशासन और सतत अध्ययन की भावना विकसित होती है। आज के युग में शिक्षा का अर्थ केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण भी होना चाहिए। कार्यक्रम के अन्त में मां सरस्वती की आरती और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।