Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रदीप चौधरी, बच्चों के बीच बांटी गई

पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रदीप चौधरी, बच्चों के बीच बांटी गई

पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रदीप चौधरी, बच्चों के बीच बांटी गई शिक्षण सामग्री भाटपार रानी (देवरिया)। जिले के लोकप्रिय एवं समाजसेवी प्रदीप चौधरी की 13वीं पुण्यतिथि पर अम्बेडकर वार्ड स्थित मलिन बस्ती में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी, कलम सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता पटेल दीपक मल्ल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदीप चौधरी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थे, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने वाले कर्मयोगी थे। चाहे महाराजगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका रही हो या राहत कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी—हर क्षेत्र में उन्होंने सेवा को सर्वोपरि रखा। दीपक मल्ल ने कहा कि चौधरी का पंकज चौधरी से विशेष लगाव था और वे सदैव युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे। यदि वे आज हमारे बीच होते तो अपने छोटे भाई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष या एक सशक्त केंद्रीय मंत्री के रूप में देख गर्व महसूस करते। वर्ष 2013 में उनके असामयिक निधन से क्षेत्र ने एक समर्पित जननेता को खो दिया, जिसकी कमी आज भी महसूस की जाती है। उन्होंने कहा कि आज के स्वार्थपूर्ण दौर में रिश्तों और सामाजिक मूल्यों का क्षरण हो रहा है, ऐसे समय में प्रदीप चौधरी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सपना था कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो और देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में निरंतर प्रगति करे। उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद अनीता देवी, युवा भाजपा नेता जीतू गुप्ता, सौरभ पटेल, अवधेश प्रसाद, राहुल कुमार, मुलायम कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बच्चे मौजूद रहे और शिक्षण सामग्री पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम के अंत में स्व. प्रदीप चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

0 likes
0 comments0 shares