*उम्मीदों का लड़का पुस्तक विमोचन समारोह में अतिथियों एवं पत्रकारों का हुआ

*उम्मीदों का लड़का पुस्तक विमोचन समारोह में अतिथियों एवं पत्रकारों का हुआ भव्य सम्मान* सूरापुर। साहित्य, समाज और पत्रकारिता के संगम का गवाह बने सूरापुर में ‘उम्मीदों का लड़का’ पुस्तक के विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों और स्थानीय क्रिएटरों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कादीपुर चेयरमैन श्री आनंद जायसवाल रहे। इसके साथ ही तहसील व्यापार मंडल अध्यक्ष कादीपुर श्री धनश्याम जायसवाल एवं साहित्यकार श्री ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के दौरान अतिथियों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया। श्री रामफेर अग्रहरि ने आनंद जायसवाल, श्री रामचेत अग्रहरि ने धनश्याम जायसवाल, श्री बाबूराम अग्रहरि ने ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह तथा श्री ओमप्रकाश अग्रहरि ने श्यामचंद का सम्मान किया। कार्यक्रम में पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में रामविनय सिंह, शीलेश बरनवाल, पंकज गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, जयकृष्ण पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, प्रशांत यादव, शौनक मिश्रा, विजयगिरी, प्रेमशंकर पाण्डेय, अंकित सिंह आजाद, कृष्ण कन्हैया बरनवाल एवं विपुल पाण्डेय शामिल रहे। मुख्य अतिथि आनंद जायसवाल ने पुस्तक ‘उम्मीदों का लड़का’ के संबंध में जानकारी साझा करते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान सूरापुर के विभिन्न क्रिएटरों का भी सम्मान किया गया। समारोह में सत्यम, पिता श्री रामफेर अग्रहरि, बड़े पिता श्री रामचेत अग्रहरि, चाचा श्री बाबूराम अग्रहरि एवं बड़े भाई श्री ओमप्रकाश अग्रहरि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में दैनिक जागरण के पत्रकार एवं बड़े भैया श्री पंकज गुप्ता का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने उनके सहयोग और सक्रिय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया। पुस्तक विमोचन समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान सूरापुर की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देने वाला रहा।