Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur४० मिनट पहले

*विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल को रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री के

*विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल को रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री के

*विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल को रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री के समक्ष मांगें रखने का दिया आश्वासन।* सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील क्षेत्र ग्राम रोजगार सेवकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर रविवार,को सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल को ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवा अखिलेश कुमार राय एवं विजय कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष पाली विनोद कुमार यादव और ब्लॉक अध्यक्ष पिपरौली संतोष कुमार यादव की उपस्थिति में विधायक को पत्रक सौंपा गया। ज्ञापन में रोजगार सेवकों ने बताया कि वे करीब 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। रोजगार सेवकों ने 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को पूर्ण रूप से लागू कराने, कैशलेस इलाज की सुविधा देने, एचआर पॉलिसी लागू करने, न्यूनतम मानदेय 24 हजार रुपये करने तथा मानदेय भुगतान अलग बजट से कराने की मांग की। इसके साथ ही मृतक आश्रितों के लिए जारी शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी गई। विधायक ने कहा कि शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने रोजगार सेवकों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद शासन स्तर पर हुई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाएगा इस दौरान घनश्याम पासी, किरन शुक्ला, दीपक कुमार, योगेंद्र नाथ, अरुण यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र नायक, दीपेंद्र मौर्य, रामकवल, इमरान हुसैन, जनार्दन सिंह, अजित सिंह और विनोद यादव सहित दर्जनों रोजगार सेवक साथी उपस्थित रहे

0 likes
0 comments0 shares