आ
Deoriaलगभग २ घंटे पहले
देवरिया में ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 202 चालान और 4

देवरिया में ट्रैफिक पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 202 चालान और 4 वाहन सीज देवरिया। बांसगांव सन्देश । पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। रोडवेज बस स्टैंड, चिरैयाढाला समेत विभिन्न स्थानों पर बिना हेलमेट, तीन सवारी, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, बिना सीट बेल्ट और तेज रफ्तार वाहनों की जांच की गई। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर स्पीड लेजर गन से ओवरस्पीड वाहनों की जांच की गई, जबकि भटवलिया चौराहा, न्यू कॉलोनी, साकेत नगर, जलकल मार्ग और कोतवाली मार्ग पर नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। अभियान के दौरान 202 वाहनों का चालान और 4 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की।
0 likes
0 comments0 shares